जीवन को जीवन बनाये ....! आनंदश्री




जीवन को जीवन्त बनाये - आनंदश्री


- सिर्फ सांस लेना और मोबाईल चलाने का नाम जीवन नही है।


आजकल टेक्नोलॉजी का दौर चल रहा है। ऐसा दौर जो कभी नही था। अधिकतर लोगों के हाथ मे मोबाईल। दुनिया भर की बेहतरीन सर्विस गांव गांव तक पंहुच रही है। वर्ल्ड क्लास स्टार्ट अप ने टु टायर, थ्री टायर सिटी में अपने कदम रखे है। स्टार बक्स, मैकडोनाल्ड, के एफ सी जैसे रेस्टारेंट आपके शहर, गांव में पंहुच गये है।


- सारी सुविधा में आप कंहा हो

यह बहुत ही महत्व पूर्ण सवाल है। आप कंहा हो ? इन शोर शराबे के माहौल में आप जीवन के जीवंत को देख पा रहे है या नही। 


- क्या आपने जीवन को जिया है ?

इस टेक्नोलॉजी के जीवन मे इंसान जो भूल रहा है वह है- जीना ।

हर चीज वापस आ जाएगी लेकिन यह समय नही आएगा। 


- निर्णय लें,जीने का 

जीना शुरू करो । यह वापस नही आने वाला है। जो गुजर रहा है वह सिर्फ समय नही बल्कि जीवन भी है। स्वयं से प्यार करो। जीवन को जीना शुरू करो। जीवन को जीवंत मत बनाओ। सिर्फ सांस लेना और मोबाईल चलाने का नाम जीवन नही है।


- आनंदश्री



-

Comments

Popular posts from this blog